फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक परिजनों ने ढाई घंटा तक किया हंगामा

पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक परिजनों ने ढाई घंटा तक किया हंगामा

Sun, 06 May 2018 11:18 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक परिजनों ने ढाई घंटा तक किया  हंगामा
मैनपुरी। शनिवार की शाम बिछवां क्षेत्र मेें हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सक नहीं पहुंचे। तो परिजनों का सब्र जबाव दे गया। ढाई घंटा तक मृतक परिजनों ने हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम, सीओ ओर सीएमओ पहुंच गए। रविवार की सुबह पांच बजे दूसरे चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


थाना कुरावली क्षेत्र के गांव तिमनपुरा निवासी अरविंद कुमार (35) चचेरी भाभी संजूषा निवासी गांव संतोकपुरा थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद और साली 16 वर्षीय रौली निवासी गांव रतनपुर थाना भोगांव के साथ बेवर जा रहा था। तभी बिछवां थाना के सामने ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया था। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे थे। परिजनों ने रात को ही डीएम प्रदीप कुमार से पोस्टमार्टम कराए जाने की परमीशन भी ले ली थी।
विज्ञापन


देर रात तक इंतजार करने के बाद भी चिकित्सक नहीं पहुंचे। रात करीब दो बजे ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की, फिर भी 2:30 बजे तक चिकित्सक नहीं पहुंचे। अव्यवस्था को देख मृतक परिजन व ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद कर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद एसडीएम अमित कुमार, सीओ सिटी राकेश पांडेय, सीएमओ डाक्टर, अरविंद गुप्ता पहुंच गए। आक्रोशित लोगों को समझाने के प्रयास किए। रविवार की सुबह करीब पांच बजे दूसरे चिकित्सक अशोक कुमार को बुलाया गया, पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू होने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed