{"_id":"5ae5c2514f1c1b05418b7147","slug":"171525006929-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस के दौरान सिपाही ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर डांस के दौरान सिपाही ने की फायरिंग
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी (बिछवां)। थाना क्षेत्र के गांव फकैता में शनिवार की रात एक आयोजन के दौरान डीजे पर डांस कर रहे युवक ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। इससे समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई। फायरिंग करने वाला युवक गैर जनपद में तैनात क्राइम ब्रांच का सिपाही बताया गया है। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने सिपाही की हरकत पर पिटाई कर दी। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव फकैता में शनिवार की रात रामजी लाल के घर एक समारोह का आयोजन चल रहा था। घर के बाहर दरवाजे पर डीजे बज रहा था जिस पर लोग डांस कर रहे थे। आरोप है कि तभी वहां एटा के प्रहलादपुर जैथरा निवासी सिपाही आ गया। डीजे पर डांस के दौरान उसने कमर में लगी सरकारी पिस्टल निकालकर फायरिंग करना शुरू कर दिया।
लोगों के मुताबिक युवक क्राइम बांच की टीम का सिपाही है। अचानक हुई फायरिंग से समारोह स्थल में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस बीच डीजे बजा रहा अवनीश गिर गया। इस बीच वहां गांव के कुछ युवक और सिपाही ने अवनीश को साथ डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में घायल अवनीश ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया।