{"_id":"5a22eb2d4f1c1ba7668b7be7","slug":"171512237869-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्लेदार की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पल्लेदार की गला घोंटकर हत्या
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मूले में शुक्रवार रात सभासद प्रत्याशी की जीत के जशभन में शामिल एक पल्लेदार की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह शव प्रत्याशी के घर में बने कार्यालय में पड़ा मिला।
सूचना मिलने के बाद एएसपी ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी जुटाई। मृतक के भाई ने गांव में चोरी करने के विरोध पर साथियों ने पल्लेदार की हत्या कर दी। मामले में छह लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भागे हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
वार्ड नंबर आठ गांव धारऊ से गांव नगला मूले निवासी सुरेश चंद्र राजपूत ने शुक्रवार को सदस्य पद पर जीत दर्ज की थी। जिसके बाद समर्थक जशभन मना रहे थे। गांव स्थित आवास पर शुक्रवार देर रात तक समर्थक जमकर नाचते गाते रहे। जश्न में मंडी में पल्लेदारी का काम करने वाला गांव नगला मूले निवासी लेखराज (35) भी शामिल थे।
विज्ञापन
इस दौरान शराब पीने पिलाने का दौर भी चला। रात को वह प्रत्याशी के घर में ही बने कार्यालय में साथियों के साथ सो गया। शनिवार सुबह जब प्रत्याशी व गांव के लेागों ने कमरे में जाकर देखा तो लेखराज का शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद एएसपी ओमप्रकाश सिंह व थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस ने परिवारीजनों से जानकारी ली। आरोप के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद किए गए युवकों गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई ने बताया कि लेखराज के साथ मौजूद छह साथियों ने गांव में एक व्यक्ति के घर करीब 40 हजार रुपये की चोरी की थी। भाई ने इसका विरोध किया जिस वजह से उसकी हत्या कर दी र्गई।
उसने सभी नामजदों के विरुद्ध हत्या किए जाने की तहरीर दी है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकद्मा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।