{"_id":"5a0c7a364f1c1bee688bb9c5","slug":"171510767158-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दो गांव के लोग भिड़े, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में दो गांव के लोग भिड़े, फायरिंग
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा (मैनपुरी)। दन्नाहार और औंछा के सीमा पर स्थित विवादित जमीन को लेकर बुधवार को दो गांव के लोग भिड़ गए। इनमें जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट के दौरान फायरिंग भी हुई। इससे कुल 11 लोग घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
थाना औंछा और दन्नाहार क्षेत्र के सीमा पर स्थित एक विवादित जमीन को लेकर दन्नाहार थाने के कुबेरपुर निवासी श्रीकृष्ण और थाना औंछा के गांव दिलीपपुर निवासी श्याम सिंह के बीच विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम श्रीकृष्ण पक्ष के लोग इस जमीन पर बुवाई कर रहे थे।
इसकी जानकारी होते ही दिलीपपुर के ग्रामीण लाठी-डंडे और असलहे लेकर आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के साथ फायरिंग शुरू हो गई। यही नहीं एक दूसरे पर लोगों ने लाठी डंडे से भी हमला कर दिया। दो गांव के लोगों के बीच बवाल की जानकारी होने के बाद दन्नाहार व औंछा थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर मारपीट कर रहे लोग वहां से भाग निकले। पुलिस ने मारपीट में घायल श्रीकृष्ण, संतोष, अवनीश, सहवीर, सुखवीर, नारायन और दूसरे पक्ष के श्याम सिंह , कृष्ण, संजीव, मनोज एवं दुर्बीन आदि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार करते हुए सिर्फ मारपीट होने की बात कही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई है।