{"_id":"597636e24f1c1ba4738b49cb","slug":"171500919522-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, मुझे शोहदे से बचा लो, नहीं तो कर लूंगी आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहब, मुझे शोहदे से बचा लो, नहीं तो कर लूंगी आत्महत्या
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खंदौली। सोमवार को एक युवती ने थाने पहुंचकर अपने गांव के ही युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि साहब, मुझे बचा लो, नहीं तो आत्महत्या कर लूंगी। पुलिस को बताया कि दबंग शोहदा रास्ते में आते जाते हर रोज छेड़छाड़ करता है।
फोन पर गालियां बकता है। युवती ने दी तहरीर में बताया कि वह खंदौली में एक दुकान पर नौकरी करती है। इस कारण उसे रोजाना गांव से खंदौली जाना पड़ता है। शोहदा काफी समय से उसे परेशान कर रहा है। उसने शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। एसओ देवेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।