{"_id":"594d53c34f1c1b39628b468f","slug":"171498239939-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना तलाक के नाबालिग से रचाई शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना तलाक के नाबालिग से रचाई शादी
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पति के खिलाफ बिना तलाक दिए एक नाबालिग से शादी करने की तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि न्यायालय में वाद चलने के बाद बावजूद पति ने धोखाधड़ी की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति व लड़की पक्ष के नौ लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया।
गांव खुड़ियापुर निवासी बेबी की शादी 31 मई 2010 को गांव नगला वदा निवासी नीरज के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ससुरालीजन दहेज की मांग करते हुए परेशान करने लगे। कुछ समय पूर्व उसे घर से भी निकाल दिया। पति पत्नी के विवाद को लेकर न्यायालय में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, भरण पोषण और दूसरी शादी पर प्रतिबंध के मुकदमे चल रहे हैं।
पांच जून 2017 को नीरज ने थाना एलाऊ क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय नाबालिग से शादी कर ली। बेबी ने आरोप लगाया कि इस साजिश में लड़की के परिवारीजन और मेरे ससुरालीजन शामिल हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नाबालिग लड़की, उसकी मां कुसमा देवी, ताऊ शिवमंगल, भाई आशू, चचेरा भाई आलोक और बीटू पति नीरज कुमार, सास पुष्पा देवी और ससुर रामलखन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की।