फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   17 lakh cash was looted from Mainpuri history sheeters

मैनपुरी के हिस्ट्रीशीटरों ने लूटा था 17 लाख कैश

Mon, 31 Oct 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 31 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
17 lakh cash was looted from Mainpuri history sheeters
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
 थाना न्यू आगरा पुलिस ने 17 अक्तूबर को कैश कलेक्शन कंपनी राइटर सेफगार्ड के कर्मचारी राममूर्ति और एक अन्य से हुई 17 लाख की लूट के खुलासे का दावा किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो ओमेक्स मॉल का पूर्व कर्मचारी है। उसने मैनपुरी के दो हिस्ट्रीशीटरों के साथ वारदात को अंजाम दिया। दोनों हिस्ट्रीशीटर हाथ नहीं आ सके हैं। पुलिस बरामदगी भी न के बराबर कर सकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त पुष्पेंद्र सिंह उर्फ बंटू यादव (प्रेम नगर, राजपुर चुंगी) है। रिंकू (नगला सुखी, थाना कुर्रा जिला मैनपुरी), सरवेंद्र उर्फ सर्वेश उर्फ बंटी पुत्र बालादीन (नगला पंछी, थाना कुर्रा, जिला मैनपुरी) और एक अन्य फरार हैं। पुष्पेंद्र से 1.20 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 30 अक्तूबर को पुष्पेंद्र को उसके घर पर दबिश देकर पकड़ा गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह साल 2013 से आठ मई 2016 तक ओमेक्स मॉल में ड्यूटी मैनेजर के पद पर था। मॉल के मैनेजर राकेश से उसकी नहीं बनी। इस कारण नौकरी छोड़ दी। इसके बाद मेट्रो एंड मेट्रो शू फैक्ट्री में काम करने लगा।
विज्ञापन

12 जुलाई को हाथ में चोट लगने के कारण नौकरी छोड़ दी। एक अक्तूबर को कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर नाश्ता की दुकान सोनू के साथ मिलकर खोली। मगर, काम नहीं चल पा रहा था। उसे रुपयों की आवश्यकता हुई। अभियुक्त को पता था कि राममूर्ति मॉल के एक शोरूम से पैसा लेकर जाता है। एक महीने पहले अपने मौसेरे भाई रिंकू को बुलाया था। रिंकू के साथ उसका दोस्त सरवेंद्र आया। तीनों ने वारदात का प्लान बनाया। पहले 13 अक्तूबर को लूटने की योजना थी। मगर, ज्यादा कैश लूटने के लिए 17 अक्तूबर की तारीख तय की क्योंकि शनिवार और रविवार को बंद होने के कारण इन दो दिन का भी कैश होने की बात कही। घटना वाले दिन रिंकू, सरवेंद्र, अपने एक अन्य साथी के साथ आए। मॉल के पीछे बैंक हाउस कालोनी में कर्मचारियों को गिराकर 17 लाख रुपये कैश से भरा बैग लूट लिया। रिंकू ने पुष्पेंद्र को 1.5 लाख रुपये दिए। हालांकि इस घटना मेें 13.76 लाख लूट का ही मुकदमा दर्ज कराया गया था। रिंकू और सरवेंद्र मैनपुरी के कुर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं।  पुलिस का कहना है कि मॉल के वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों का डाटा निकाला गया। इसमें ही आरोपी की पहचान हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार अभियुक्तों पर दर्ज मुकदमे 
रिंकू पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना सिरसागंज, टूंडला (फीरोजाबाद), थाना बकेवर (इटावा), मैनपुरी के थाना कुर्रा, करहल, एलाउ, कोतवाली में लूट और अन्य मुकदमे दर्ज हैं। सरवेंद्र उर्फ सर्वेश उर्फ बंटी पुत्र बालादीन पर 16 मुकदमे दर्ज हैं। मैनपुरी के थाना करहल, थाना दन्नाहार, बेवर में एक-एक, थाना घिरोर में तीन, थाना किसनी में दो, कन्नौज के थाना सौरिख, फीरोजाबाद के थाना रसूलपुर, इटावा के चौविया थाना, कानपुर के थाना किदवईनगर में भी मुकदमे दर्ज हैं। एक साथी फरार है। उसका नाम पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed