{"_id":"5adb39174f1c1b5d098b5c27","slug":"161524316439-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले का एक आरोपी तमंचा सहित दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमले का एक आरोपी तमंचा सहित दबोचा
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव में युवती के घर में घुसकर मारपीट व जानलेवा हमले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा हे। जानलेवा हमले का मामला तीन भाइयों के विरुद्ध दर्ज है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही दो अन्य आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को एक युवक भगा ले गया था। युवती के परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध थाने में अभियोग पंजीकृत कराया था। मुकदमा दर्ज होने से आक्रोशित भाइयों ने युवती के घर में घुसकर मारपीट व परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया था। उक्त मामले में तीन भाई दीपक, विमलेश और उपदेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था।
पुलिस तीनों की तलाश में जुटी हुई थी, मगर कोई भी हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। शनिवार को थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने पुलिस टीम के साथ भगवतीपुर तिराहा के पास से एक आरोपी विमलेश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस मिले। लिखापढ़ी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों भाई अपराधी किस्म के हैं। दीपक पर थाना मोहम्मदाबाद में अपहरण का मामला दर्ज है।