फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद शव जलाया

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद शव जलाया

Fri, 06 Apr 2018 10:38 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद शव  जलाया
हत्या - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी-बेवर। थाना क्षेत्र नगला हवेली दुधी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने मायके पक्ष को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मायके पक्ष की ओर से थाने मेें तहरीर देकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनपद हरदोई थाना पाली क्षेत्र के गांव निवासी गुड्डी देवी ने वर्ष 2007 में पुत्री लक्ष्मी की शादी थाना क्षेत्र के ागांव नगला हेवली दुधी निवासी प्रदीप सिंह के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ससुरालीजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार पंचायतें हुईं और मायके पक्ष की ओर से रुपये भी दिए गए। मगर ससुरालीजनों ने उत्पीडन जारी रखा। जनवरी 2018 में भी लक्ष्मी को मारपीट कर घर से रुपये लाने को कहा था। गुरुवार की शाम लक्ष्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
विज्ञापन


जिसके बाद ससुरालीजनों ने आनन-फानन में किसी को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी होने के बाद मृतका की मां गुड्डी देवी ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि पति प्रदीप, ससुर राजेेंद्र सिंह, सास रामा देवी, चचिया ससुर सुरेंद्र सिंह, कृष्णवीर सिंह, चचिया सास मिथलेश, भुल्लू उर्फ हिर्देश पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अंत्येष्टि स्थल पर जाकर जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर के अधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। नामजद किए गए लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed