{"_id":"5ac4cdc44f1c1b1a6a8b559e","slug":"161522847172-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाट टीम ने किया व्यापारी लूटकांड का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वाट टीम ने किया व्यापारी लूटकांड का खुलासा
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। स्वाट टीम और आगरा गेट चौकी पुलिस ने मंगलवार रात आगरा रोड बाईपास के पास एक बदमाश को तमंचा और कारतूस सहित घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कुछ दिन पूर्व मंडी के व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात करना कबूल किया। उसके कब्जे से पुलिस को लूटी गई करीब एक लाख की नगदी, बाइक और तमंचा भी बरामद हुआ। प्रेसवार्ता कर एसपी ने बताया की लुटेरे पर अन्य थानों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दौलत निवासी आढ़ती केशव सिंह 13 मार्च को मंडी में एक व्यापारी से उधार लिए गए तीन लाख रुपये लौटाने जा रहे थे। तभी शाम करीब चार बजे मंडी के गेट नंबर एक के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने नकदी से भरा थैला लूट लिया था। एसपी राजेश एस ने स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर दिवाकर सिंह, सर्विलांस प्रभारी जोगिंदर सिंह को खुलासे मेें लगाया था। वहीं आगरा गेट चौकी इंचार्ज उदयवीर सिंह भी घटनाक्रम के खुलासे में जुटे थे।
मंगलवार की रात सूचना पर आगरा बाईपास माग पर संयुक्त कार्रवाई के दौरान स्वाट टीम प्रभारी व चौकी प्रभारी ने घेराबंदी कर अपाचे सवार एक बदमाश को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए लुटेरे आशू कंजड़ निवासी निवासी गिहार कालोनी कुरावली ने बताया कि 13 मार्च को मंडी के पास तीन लाख की लूट की वारदात उसने साथी अर्जुन सिंह के साथ मिलकर अंजाम दी थी। पुलिस ने लुटेरे की निशानदेही पर लूट की रकम में से एक लाख पांच हजार की नकदी घर से बरामद की।
विज्ञापन
साथ ही लुटेरे के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस भी मिले। बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसपी राजेश एस ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे पर कुरावली, सदर कोतवाली व कन्नौज में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। साथी सुनील भी इसके साथ वारदात में शामिल रहा है। पुलिस साथी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।