फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सेवानिवृत कर्मी के घर लाखों के गहने चोरी

सेवानिवृत कर्मी के घर लाखों के गहने चोरी

Sat, 02 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत कर्मी के घर लाखों के गहने चोरी
चोरी - फोटो : अमर उजाला
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला भटेला स्थित सेवानिवृत्त कर्मी के घर से चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी उठा ले गए। शनिवार सुबह घर के ताले टूटे देख मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौका-मुआयना करके पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है। गृहस्वामी परिवार सहित जयपुर में रिश्तेदार के यहां आयोजित किसी कार्यक्रम में गए थे।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के मोहल्ला भटेला निवासी रिटायर्ड लिपिक गोविंद श्रीवास्तव दो दिन पूर्व पत्नी और बच्चों के साथ जयपुर में रहने वाले रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे। पड़ोसी राजू को घर की देखभाल की जिम्मेदारी सौंप गए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात चोरों ने घर के ताले तोड़कर कमरे में रखी अलमारी और बक्सों से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। शनिवार सुबह राजू ने मकान के ताले टूटे देखा। वह कमरों में गए, तो सामान बिखरा देख सन्न रह गए। उसने चोरी की जानकारी गृहस्वामी और थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही पुलिस आ पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद राजू और गृहस्वामी से फोन पर जानकारी ली। थाना पुलिस का कहना है कि गोविंद के लौटने के बाद ही कितने रुपये के गहने आदि सामान चोरी गए हैं। इसका सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed