{"_id":"5a1ef1e94f1c1b70548c06b6","slug":"161511977449-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने पी लिया कांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने पी लिया कांच
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पत्नी के मायके चले जाने से नाराज युवक ने पिसा हुआ कांच पीकर खुदकुशी की कोशिश की। हालात बिगड़ने परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गिहार कालोनी निवासी राजीव कुमार का मंगलवार को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद नाराज पत्नी मायके जाने लगी तो राजीव ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन पत्नी ने किसी की एक न सुनी और मायके चली गई।
बुधवार को राकेश कहीं से पिसा हुआ कांच ले आया। उसके कांच को पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। कांच पीने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जब इस बात की जानकारी परिवारीजनों को लगी तो वो उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए सैफई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला धुरा निवासी रामदास के पुत्र अवनीश (30) ने सोमवार की रात परिवारीजनों से किसी बात पर नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर कर दिया था।
सैफई में मंगलवार की रात उपचार के दौरान अवनीश की मौत हो गई। उसके दो बच्चे और पत्नी की रो-रोकर हालत खराब है।
वहीं थाना भोगांव क्षेत्र के गांव सिवाई निवासी 20 वर्षीय ऋषि कपूर पुत्र जिलेदार सिंह और औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला आंध्रा निवासी लल्लू सिंह के 22 वर्षीय पुत्र योगेश ने भी परिवारीजनों से नाराज होकर जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर इसकी जानकारी घरवालों को हुई। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।