फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दूसरे के खेत का फर्जी बैनामा करके लाखों हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

दूसरे के खेत का फर्जी बैनामा करके लाखों हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 15 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
दूसरे के खेत का फर्जी बैनामा करके लाखों हड़पे, रिपोर्ट दर्ज
तहसील
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव सराय मुगलपुर के एक दुकानदार को खेत का फर्जी बैनामा करके दो भाइयों ने पीड़ित से लाखों रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव सराय मुगलपुर निवासी रवि कुमार की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। बताया कि करीब एक माह पूर्व दुकान पर एक व्यक्ति आया उसने अपना नाम सुमेंद्र बताया। कहा कि उस पर काफी कर्ज हो गया है। वह अपना एक बीघा खेत बेचना चाहता है।
विज्ञापन


रवि जमीन खरीदने को तैयार हो गया। उसने ने एक बार दो लाख रुपये दिए। दूसरी बार में 16 अक्तूबर को 2.20 लाख रुपये देकर सुमेंद्र से जमीन का बैनामा करा लिया। 23 अक्टूबर को रवि कुमार साथी खरीददार राघवेंद्र के साथ जब खरीदे गए खेत पर पहुंचा। तो वहां मौजूद व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सुमेंद्र बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि यह खेत उसका है। फर्जीवाडे़ की जानकारी होने के बाद जब रवि ने उसे बैनामा पर लगी फोटो दिखाईं, तो सुमेंद्र ने बताया कि फोटो वाला व्यक्ति नितिन उर्फ सोना और उसका भाई वीरपाल हैं। दोनों ने फर्जी कागजात और दस्तावेज के जरिए उनके साथ धोखाधड़ी की है।


जानकारी होने के बाद पीड़ित ने थाने मे नितिन उर्फ सोना, वीरपाल उर्फ वीरे निवासी अटा हरैना थाना बरनाहल के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed