फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दरिंदगी की कोशिश

आठ साल की बालिका से दरिंदगी की कोशिश

Mon, 07 Aug 2017 09:21 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
दरिंदगी की कोशिश
आगरा। रकाबगंज क्षेत्र में आठ साल की बालिका से दरिंदगी की कोशिश की गई। एक अधेड़ व्यक्ति ने घर में घुसकर उसे दबोच लिया। उससे अश्लील हरकत की। उसे अगवा कर ले जाने लगा। बच्ची का शोर सुनकर उसकी मां आ गई। मां के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई लगाई। पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं घटना के बाद से बच्ची दहशत में है|
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी चांद निवासी मालवीय कुंज, सैय्यद पाड़ा है। सोमवार दोपहर 1:30 बजे बालिका घर के आंगन में खेल रही थी। उसकी मां पहली मंजिल पर कमरे में थी। तभी चांद घर में घुस गया। उसने बालिका को दबोच लिया। बच्ची ने शोर मचाया तो उसे गोद में उठा लिया। इसके बाद बाहर की ओर भागने लगा। बच्ची की चीख पुकार पर उसकी मां आ गई। उसने शोर मचा दिया। कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में लग रहा था। उसका मेडिकल कराया गया है। उसके पास से एक कागज मिला, जिस पर कुछ पोर्न साइट के बारे में लिखा है।
विज्ञापन


घर में भी सुरक्षित नहीं बच्चियां
अभी हाल ही में फतेहपुर सीकरी के एक मोहल्ले से सात साल की बालिका को दो लोग अगवा कर ले गए थे। बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। रकाबगंज क्षेत्र में दूसरी घटना हुई। क्षेत्र के लोगों का कहना था कि अब बच्चियां घर में भी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed