फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

Wed, 02 Aug 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता का शव फंदे पर लटका  मिला
डोमो फोटो
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में एक विवाहिता का शव मंगलवार रात को घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुुंची पुलिस ने मायके वालों को सूचना देने के साथ ही शव को फंदे से उतारा। घटना के बाद ससुरालीजन भी भाग गए थे। मायके पक्ष की ओर से पति व ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया।
विज्ञापन


जिला फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव पट्टी खुर्द निवासी हीरालाल ने पुत्री कंचन (22) की शादी दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी पंकज के साथ की थी। मंगलवार रात को कंचन का शव घर के एक कमरे में लटका होने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मगर वहां कोई भी ससुरालीजन मौजूद नहीं था। जिसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। सूचना मिलने के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि पति पंकज, देवर हरिओम, सास श्रीदेवी ननद नेमा देवी बाइक की मांग कर रहे थे। बाइक न दे पाने पर आए दिन कंचन के साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन


मंगलवर की रात को कंचन की हत्या कर शव को फंदे पर लटकता छोड़ ससुरालीजन भाग गए। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतका के पिता हीरालाल की तहरीर पर पति व नामजद ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed