फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रक पलटा, कई घायल , जाम लगाया

ट्रक पलटा, कई घायल , जाम लगाया

Mon, 10 Jul 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रक पलटा, कई घायल , जाम लगाया
लोगों को समझा कर रास्ते से जाम हटवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
टाउनशिप(मथुरा)। सोमवार को गोकुल बैराज से 100 मीटर पहले गिट्टियों से भरा एक ट्रक पलट गया। ट्रक की चपेट में आकर दो महिलाएं घायल हो गईं जबकि बच्चे बाल-बाल बचे। वहीं बच्चों के दबने की सूचना पर भड़की भीड़ ने मथुरा-अलीगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। जमकर हंगामा किया। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं।
विज्ञापन


ट्रक के पलटने की ये घटना दोपहर तीन बजे सड़क किनारे गड्ढे में पहिया आने से हुई। इसकी चपेट में आकर औरंगाबाद निवासी नफीसा पत्नी रवि और उनकी ननद खुश्बू पत्नी शानू घायल हो गईं। नफीसा का पांच वर्षीय बेटा ईसा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


पलटे ट्रक की गिट्टी सड़क किनारे बने रतन के मकान में भी पहुंच गई। पुलिस ने सदर बाजार पुलिस ने घायलों को अग्र्रवाल लाइफ लाइन में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर खुश्बू को नयति के लिए रेफर कर दिया गया। इस बीच चालक-परिचालक ट्रक को छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर दो बच्चों के ट्रक के नीचे दबने की अफवाह पर आए औरंगाबाद के लोगों ने मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। लोग तत्काल मुआवजा देने और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे।


वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई तो अन्य थानों का फोर्स भी आ गया। काफी समझाने के बाद भी जाम नहीं खुला। एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ, एसडीएम पहुंच गए। लोगों के सड़क से नहीं हटने पर हल्का बल प्रयोग कर करीब साढ़े चार बजे जाम खुलवाया जा सका। करीब प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को हाइड्रा से सीधा कराकर आवागमन सुचारु करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed