फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   यमुना में नहाने गया बच्चा डूबा

यमुना में नहाने गया बच्चा डूबा

Sat, 01 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
यमुना में नहाने गया बच्चा डूबा
वृंदावन (मथुरा)। गांव धौरेरा निवासी एक बच्चा यमुना में नहाते समय डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी डूबे बच्चे का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन



गांव धौरेरा के खेमचंद्र का 12 वर्षीय पुत्र कृष्णा अपने मित्र सुजीत और जीतेश के साथ शुुक्रवार की शाम वृंदावन गया था। तीनों बच्चे वृंदावन के सूरजघाट पर यमुना में नहाने चले गए। इसी बीच नहाते हुए कृष्णा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।


साथी को डूबते देख सुजीत और जीतेश ने शोर भी मचाया। बच्चों की आवाज सुनकर आस पास मौजूद लोगों ने बच्चे को खोजने का प्रयास किया। इसी बीच दोनों बच्चों ने भाग कर अपने-अपने घरों पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन



जानकारी होते ही कृष्णा के परिजन गांव के कई लोगों के साथ यमुना किनारे पहुंचे लेकिन रात होने के कारण बच्चे का पता नहीं चल सका। सुबह भी पुलिस ने गोताखोराें की मदद से बच्चे की तलाश की। समाचार लिखे जाने तक डूबे बच्चे की तलाश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed