{"_id":"5d013044bdec2207843c191a","slug":"156035897110-mainpuri-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल अस्पताल में बंदी पर हुआ हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जेल अस्पताल में बंदी पर हुआ हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शराब के मामले में जेल में निरुद्ध एक बंदी पर अन्य बंदियों ने हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रात में ही घायल बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेल प्रशासन के अनुसार मारपीट की घटना जेल अस्पताल में हुई है।
थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला शीतल निवासी अरविंद कुमार को बीते शुक्रवार को अवैध शराब के मामले में पुलिस द्वारा जिला कारागार भेजा गया था। मंगलवार की रात करीब 12 बजे कुछ बंदियों से हुए विवाद के बाद उस पर हमला कर दिया गया। इस बीच बंदियों ने ड्रिप स्टैंड से अरविंद पर कई बार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रात में ही उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। बंदी ने बताया कि उसके साथ तीन चार लोगों ने मारपीट की।