फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   गंगा नहर में छह डूबे

गंगा नहर में छह डूबे

Wed, 12 Jun 2019 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
गंगा नहर में छह डूबे
गंगा दशहरा पर स्नान के दौरान छह डूबे, - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद/टूंडला/शिकोहाबाद/एका। गंगा दशहरा पर पांच परिवारों की खुशियों को ग्रहण लग गया। बुधवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो सगे भाइयों सहित छह लोग पानी में डूब गए। एक बालिका और एक किशोरी का शव निकाल लिया गया। चार लोगों की खोजबीन के लिए अलग-अलग टीमें जुटी थीं।
विज्ञापन

गहरे पानी में डूबी पिंकेश, मौत

थाना बसई मोहम्मदुपर के मालीपट्टी निवासी पिंकेश (16) अपनी बहन प्रीती (12), भाई कन्हैया (6), सूरज(10), अजीत (8) यमुना नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान अचानक पिंकेश गहराई में जाने से डूबने लगी। बहन, भाई ने शोर मचाया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने पिंकेश को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी घटना थाना नसीरपुर शहजादपुर दतौजी के समीप हुई। शिवानी (10) परिजनों के साथ दशहरा पर यमुना नहाने गई थी। इसी दौरान वह डूब गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। गोताखोर खोजने मे जुटे थ।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना एका के जेड़ा नहर निवासी राहुल रावत (25) प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। वह अपने दोस्त नितिन, कन्हैया के साथ जेड़ा नहर में नहाने गया था। नहाने को तीनों नहर में उतर गए। राहुल रावत, नितिन डूबने लगे। लेकिन कन्हैया हाथ बढ़ाकर नितिन को बचाने में सफल हो गया राहुल को नहीं बचा सका। दोनों ने शोर मचाया तो काफी लोग एकत्रित हो गए। कुछ तैराकों ने खोजने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। गोताखोर व तहसील की टीम राहुल को खोजने में जुटे थे। राहुल की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई है। पत्नी एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

शिकोहाबाद के भूड़ा नहर पर टूंडला के जाजपुर निवासी अखिलेश (20) व सचिन (18) दशहरा पर नहाने अपने छह अन्य साथियों के साथ आए थे। नहाने के दौरान अखिलेश, सचिन डूब गए। दोनों दिखाई नहीं दिए तो साथियों ने शोर मचाया। काफी खोजबीन के बाद कोई पता नहीं चल सका। राजू किड्स कार्नर स्कूल में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी है। दो सगे भाइयों के डूबने की सूचना पर सीओ शिकोहाबाद अजय चौहान, एसएचओ सहित काफी लोग पहुंचे। गोताखोरों की टीम दोनों को खोजने में जुटी थी।

थाना नगला सिंघी के घुरकुआ निवासी सियाराम की पुत्री प्रीती (14) यमुना नदी में स्नान करने गई थी इसी दौरान डूब गई। बालिका के डूबने के बाद उसकी काफी खोजबीन की गई। तलाश के दौरान गोताखोरों ने प्रीति का शव निकाल लिया।


यमुना में डूबी प्रीति बच्चों के बीच गुड़िया-गुड्डे के खेल में विवाह के बाद उन्हें विसर्जित करने गई थी। दशहरा पर उसने सुबह अपनी सहेलियों के साथ गुड़िया-गड्डे की शादी कराई थी।



शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर के शहजादपुर दतौजी के समीप डूबी बालिका शिवानी (10) का शव देर शाम बाहर निकाल लिया। नहाने वाले स्थल से दो सौ मीटर दूर बालिका का शव मिला।


भूड़ा नहर में एक साथ दो बेटों के डूब जाने के बाद मां शिमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। महिलाएं उसे ढांढस बंधा रहीं थी। सचिन पहले कूदा और डूबने लगा उसे बचाने के लिए अखिलेश गया तो वह भी गहरे पानी में फंस गया। हालांकि पुलिस-प्रशासन के अधिकारी उन्हें सांत्वना दे रहे थे। चार भाई बहन में अखिलेश सबसे बड़ा है तो सचिन तीसरे नंबर का है। वहीं एका के जेड़ा नहर में राहुल की स्टीमर से खोज कराई गई लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed