फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   दीवार लगाने का विवाद

दीवार लगाने का विवाद

Wed, 12 Jun 2019 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
दीवार लगाने का विवाद
हत्या - फोटो : अमर उजाला
 ग्राम ककरारा में बुधवार को दीवार लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। गोली लगने से एटा निधौलीकलां निवासी युवक मुकेश की मौत हो गई। एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ शिकोहाबाद सहित फोर्स पहुंचा। पुलिस ने दस को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब दो बजे ककरारा निवासी सेवानिवृत्त दरोगा रामकिशन यादव और उनके पड़ोसी रामसरन पक्ष में दीवार लगाने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद पहले से चला आ रहा है। विवाद के दौरान दोनों ओर से पथराव एवं फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से एटा के थाना निधौलीकलां के खिदरपुर निवासी मुकेश (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन


बताते हैं झगडे़ की आशंका पर रामसरन का भतीजा पवन अपने बहनोई प्रदीप उर्फ करूआ के साथ मुकेश को निधौलीकलां से साथ लेकर आया था। झगडे़ के दौरान फायरिंग में मुकेश को गोली लग गई थी। घटना के बाद एसपी देहात राजेश कुमार सिंह, शिकोहाबाद सीओ अजय चौहान, एसओ प्रमोद कुमार यादव सहित काफी फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में ले लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी 11 जून की रात करीब दस बजे अपने भाई राधेश्याम की बेटी रितू की शादी की दावत की तैयारी दीक्षित फार्म हाउस आगरा रोड एटा में चल रही थी। इंद्रपाल अपने भाई मुकेश, उसकी पत्नी गुड्डीदेवी, बेटा धर्मवीर के साथ मौजूद था। मैरिजहोम पर बादमपुर निवासी प्रदीप अपने साथी ब्रहमनगर निवासी विक्रम एवं पवन आए। प्रदीप पवन का बहनोई है। इंद्रपाल का कहना है कि पवन ने बताया कि मेरे गांव ककरारा निवासी रामकिशन से दीवार को लेकर विवाद है इसलिए मुकेश को साथ ले जाना चाहते हैं। इंद्रपाल ने घर में शादी होने के कारण मुकेश को ले जाने से रोका था। इंद्रपाल ने कहा कि हम लोग काम में लग गए। और उक्त लोग जबरन मुकेश को खैरगढ़ बुला ले गए थे।


पुलिस के अनुसार रामकिशन एवं रामसरन का घर आमने- सामने है। रामकिशन के बेटे भी पुलिस में हैं। रामसरन के मकान का दरवाजा दूसरी ओर भी है। लेकिन रामसरन की रामकिशन के मकान की ओर जगह होने के कारण उस ओर दरवाजा निकालना चाहता है। जबकि रामकिशन पक्ष इसका विरोध करता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चला आ रहा है। रामकिशन पक्ष ने चार फुट की दीवार लगा दी थी। नौ जून को रामकिशन ने दीवार को ऊंचा कराया था। रामसरन पक्ष के विरोध के चलते पुलिस ने काम रुकवा दिया था।


सेवानिवृत्त दरोगा रामकिशन और पड़ोसी रामसरन के बीच दीवार लगाने को लेकर मंगलवार देर रात विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दोनों ओर से पथराव, फायरिंग में मुकेश की मौत हो गई। रामसरन पक्ष कुछ लोगों को बुलाकर लाया था। मृतक के परिजनों की तहरीर पर दोनों पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। रामकिशन पक्ष के छह, रामसरन पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रामकिशन की लाइसेंसी रायफल को बरामद किया है।
राजेश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed