{"_id":"5c9ccee8bdec22146e0fa48c","slug":"155378053917-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेका के सेल्समैन की गोली मार कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेका के सेल्समैन की गोली मार कर हत्या
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या
- फोटो : डेमाे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/घिरोर। शादी समारोह में फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद के बाद नामजद लोगों ने शराब ठेका के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। थाना क्षेत्र के गांव कोसमा मुस्लमीन निवासी 50 वर्षीय शेरेनवी कोसमा चौराहा के पास अरमान कौसर के शराब ठेक पर सेल्समैन थे। बुधवार रात करीब 10 बजे ठेका बंद करने के बाद वह घर वापस लौट रहे थे, तभी एक गाड़ी में सवार होकर आए हमलावरों ने उनके ऊपर गोली चला दी। गोली सीने में लगी, जिससे शेरेनवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
गोली चलने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व अरमान कौसर का आमिर की शादी में फोटो खींचने को लेकर आरोपियों से विवाद हो गया था। विवाद को लेकर ही नामजद लोगों ने सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र आलम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दिनेश कुमार निवासी नगला धीप तथा जीतू, मुकीम, सोबी, हरिओम निवासी गांव रठेरा थाना दन्नाहार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस को नहीं उठाने दिया शव
कोसमा चौराहा के पास सेल्समैन की गोली मारकर हत्या के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आक्रोशित परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। परिजनों ने शव कोसमा चौराहे पर रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस के काफी समझाने के बाद करीब एक घंटा बाद शव उठाया जा सका।
विज्ञापन
महज चंद कदमों की दूरी पर है चौकी
कोसमा चौराहा पर जिस जगह सेल्समैन की गोली मारकर हत्या की गई है। उस स्थान से चौकी महज कुछ ही कदम की दूरी पर है। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से बड़ी ही आसानी से भाग निकले, लेकिन पुलिस तब पहुंची जब सब कुछ खत्म हो चुका था। पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में आक्रोश है।