फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   वैन की चपेट में आकर छात्र की मौत

वैन की चपेट में आकर छात्र की मौत

Thu, 28 Mar 2019 07:10 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 28 Mar 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
वैन की चपेट में आकर छात्र की मौत
मैनपुरी- औंछा। कुरावली मार्ग पर बुधवार की शाम खेत से घर वापस लौट रहे एक छात्र की वैन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक खेत पर पानी लगाने के बाद वापस आ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी तेज प्रकाश का 17 वर्षीय पुत्र सौरभ कश्यप बीए का छात्र था। बुधवार की शाम वह खेत में पानी लगाने के लिए गया था। शाम करीब आठ बजे जब वह घर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


तभी कुरावली मार्ग पर सड़क पार करते समय उसे मार्ग से गुजर रही वैन ने चपेट में ले लिया। हादसे में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी होने के बाद परिजन भी पहुंच गए। जब तक उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed