फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   सैदपुर बघौली में हुई डकैती का खुलासा

सैदपुर बघौली में हुई डकैती का खुलासा

Wed, 20 Mar 2019 05:46 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Wed, 20 Mar 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
सैदपुर बघौली में हुई डकैती का खुलासा
मैनपुरी-बिछवां। गांव सैदपुर बघौली में सात फरवरी की रात शिक्षक को गोली मारने के बाद परिजनों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बुधवार को एएसपी ने घटनाक्रम का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस को लूटी गई बंदूक भी बरामद हुई। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर बघौली निवासी शिक्षक देवेश चौहान के घर सात फरवरी की रात बदमाशों ने हमला बोल दिया था। आहट पाकर जागने पर शिक्षक को गोली मारने के बाद परिजनों को बंधक बना लिया था। इसके बाद घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। डकैती की वारदात में चोर शिक्षक की लाइसेंसी बंदूक भी लूट ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात थाना पुलिस ने फर्दपुर तिराहा के पास से 25 हजार के इनामी सुमित उर्फ गची निवासी गांव सैदपुर बघौली को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर लूटी गई बंदूक भी बरामद कर ली गई है। आरोपी के कब्जा से तमंचा भी बरामद हुआ है। एएसपी ने बताया कि थाने में आरोपी पर पांच से अधिक मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौक पूरे करने के लिए की वारदात
सैदपुर बघौली में डकैती का मास्टर माइंड ने महज शौक पूरा करने के लिए अपराध का रास्ता पकड़ा। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश के अनुसार आरोपी सुमित को महंगे शौक करने की आदत है। शुरू में तो घर से मदद मिलती रही, लेकिन जरूरतें बढ़ने के साथ ही सुमित अपराध के रास्ते पर आगे बढ़ गया। वह चोरियां करने लगा और इस दौरान जेल भी गया।


कुछ कर्ज भी हो गया था, तो उसने गांव के ही शिक्षक देवेश चौहान के घर डकैती की योजना बना डाली। उसने साथी लोकेंद्र उर्फ टोंटा, मनोज निवासी अंजनी व अज्ञात लोगों के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed