फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ीजे पर डांस करने के दौरान फायरिंग, मची भगदड़

ीजे पर डांस करने के दौरान फायरिंग, मची भगदड़

Sat, 09 Mar 2019 11:28 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
ीजे पर डांस करने के दौरान फायरिंग, मची भगदड़
बेवर(मैनपुरी)। गांव महमूदिया में आई एक बरात में डीजे पर डांस के दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। इससे समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुल्हन के पिता ने तीन नामजद और 12 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव महमूदिया निवासी पोहप सिंह की पुत्री उमा की बरात शुक्रवार को आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव नगला मेवा से आई थी। वहीं, पड़ोस में रहने वाले रामपाल की पुत्री रीमा की बरात भी उसी समय आई थी। रात करीब 10 बजे पोहप सिंह के दरवाजे पर बरात आई, तभी दूसरी बरात के लोग भी वहां जमा हो गए। वहां चल रहे डीजे पर गांव व दोनों बरात में शामिल होने आए लोग डांस करने लगे। किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। इसके जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी, जिससे समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। शनिवार की सुबह पोहप सिंह ने गांव के गुलशन, शिवम, छोटू व 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed