फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   व्यापारी अगवा, परिजनों से मांगी डेढ़ लाख की फिरौती

व्यापारी अगवा, परिजनों से मांगी डेढ़ लाख की फिरौती

Mon, 04 Mar 2019 11:19 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी अगवा, परिजनों से मांगी डेढ़ लाख की फिरौती
फिरौती - फोटो : demo pic
मैनपुरी। मंडी मोतीगंज निवासी एक व्यापारी के घर फिरौती के लिए आए फोन के बाद हड़कंप मच गया। व्यापारी कन्नौज माल लेने के लिए गया था। उसी के मोबाइल से बदमाशों ने अगवा करने की जानकारी देते हुए डेढ़ लाख रुपये मांगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमें जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मंडी मोतीगंज निवासी कृपाल सिंह बारदाना की दुकान किए हुए हैं। सोमवार की सुबह वह कन्नौज माल लेने के लिए गए थे। शाम को व्यापारी ने घर पर फोन कर बताया कि उसे अगवा कर लिया गया है। डेढ़ लाख रुपये लेकर आ जाओ तो उसे छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद ही व्यापारी के फोन से बदमाशों ने फोन कर अगवा करने की बात कही। कृपाल सिंह के अगवा होने का पता चलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन व रिश्तेदार जमा हो गए। शाम को थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि टीम को तलाश के लिए लगा दिया गया है। व्यापारी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed