फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विधवा से दुष्कर्म का प्रयास

विधवा से दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 11 Feb 2019 11:29 PM IST
anant jain anant anant
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
विधवा से दुष्कर्म का प्रयास
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
टूंडला। थाना टूंडला क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विधवा को पेंशन दिलाने के बहाने ले गए और उससे दुष्कर्म की कोशिश की। उसने पुलिस को देख शोर मचाया तो उसे गाड़ी से फेंककर फरार हो गए। पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महिला के पति की एक साल पहले मौत हो गई थी। वह विधवा पेंशन पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही थी। इस बीच उसकी मुलाकात नगर के दवा कारोबारी चिंटू जैन से हो गई। उसने उसे अधिकारियों से संपर्क होने का भरोसा दिलाया। आठ फरवरी दोपहर दो बजे करीब विधवा को मोबाइल पर फोन कर पेंशन की औपचारिकताएं पूरी करने के बहाने बुलाया।
विज्ञापन


जब वह टूंडला पहुंची तो टिंचू ने अपने साथी जितेंद्र चौधरी निवासी गांव प्रतापपुर को भी बोलेरो गाड़ी के साथ वहां बुला लिया। उसे महिला को गाड़ी में बैठा लिया। जब वह गाड़ी सुभाष चौराहे से तहसील की ओर न जाकर आगरा की ओर ले जाने लगी तो महिला ने विरोध किया तभी आरोपियों ने तमंचा दिखाते हुए उसके साथ अश्लील हरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसे गांव कुबेरपुर के समीप चलती गाड़ी से फेंककर फरार हो गए। घटना के दो दिन बाद पीड़िता ने टिंचू जैन, जितेंद्र चौधरी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed