फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   लापता किसान का शव काली नदी में मिला

लापता किसान का शव काली नदी में मिला

Mon, 11 Feb 2019 10:35 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
लापता किसान का शव काली नदी में मिला
भोगांव (मैनपुरी)। तीन दिन पूर्व लापता हुए एक किसान का शव काली नदी में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। परिजनों ने थाने में नामजद लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं, पुलिस घटना को आत्महत्या बताते हुए मामले की जांच में जुटी है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गाव जसरथपुर निवासी 30 वर्षीय धीरेंद्र सिंह नौ फरवरी की दिन में करीब 12 बजे खेत पर दवा छिड़कने की बात कह कर निकला था। वहां से गांव निवासी नामजद लोग उसे शराब पिलाने की बात कह कर ले गए थे। इसके बाद से ही धीरेंद्र का कोई पता नहीं लग पा रहा था। 10 फरवरी को किसान के गायब होने की सचना थाने में दी गई थी। सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव गांव से चार किलोमीटर दूर काली नदी किनारे पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नी से निकलवाया, मृतक की पहचान धीरेंद्र के रूप में हुई, परिजनों ने नामजद लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। परिजनों का आरोप है कि नमाजद लोगों ने ही हत्या करने के बाद शव नदी में फेंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रभारी निरीक्षक पीआर शर्मा का कहना है कि हत्या नहीं की गई है, मृतक की पत्नी व भाई का कहना है कि जिस दिन मृतक गायब हुआ था, उस दिन वह शराब पीकर घर आया था, कहासुनी होने के बाद वह मरने की बात कर कर घर से निकल गया था। वहीं, इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed