{"_id":"5c5f1a38bdec2217f558811c","slug":"15497366148-tundla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैग लूटकर भागते चोर रेलगार्ड ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैग लूटकर भागते चोर रेलगार्ड ने पकड़ा
विज्ञापन
gaurd
- फोटो : amar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। ट्रेन में बैठी महिला यात्री का आभूषण व कैश से भरा बैग लूटकर भाग रहे चोर को ट्रेन के टूंडला हेडक्वार्टर के गार्ड ने पीछा करते हुए पकड़ लिया। बैग में महिला यात्री के लाखों रुपये के आभूषण व 45 हजार रुपये थे। गार्ड ने पकड़े गये चोर को आरपीएफ के हवाले किया है।
मामला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का है। शनिवार सुबह टूंडला हेडक्वार्टर के गार्ड सरोज मीना पूर्वा एक्सप्रेस में टूंडला से दिल्ली गए थे। ट्रेन सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची तभी ट्रेन से उतर रही एक महिला यात्री तवस्सुम निशा निवासी छोटी तकिया, इलाहाबाद का बैग छीनकर एक चोर भागने लगा।
महिला के शोर मचाने पर लोग दौड़े भी किंतु चोर चाकू दिखाते हुए चोर भाग गया। इसी बीच टूंडला हेडक्वार्टर के गार्ड सरोज मीना ने पीछा करते हुए पटरियों पर दौड़ रहे चोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गई। गार्ड ने चोर को पुलिस के हवाले करते हुए बैग महिला यात्री को सौंप दिया। महिला यात्री तवस्सुम निशा ने बताया कि बैग में करीब दो लाख के आभूषण, 45 हजार रुपये कैश, जरूरी कागजात व मोबाइल था। महिला यात्री एवं अन्य यात्रियों ने रेल गार्ड सरोज मीना के साहस की प्रशंसा की।