फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   हजारों लीटर लहन किया नष्ट, तीन गिरफ्तार

हजारों लीटर लहन किया नष्ट, तीन गिरफ्तार

Sat, 09 Feb 2019 06:58 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sat, 09 Feb 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
हजारों लीटर लहन किया नष्ट, तीन गिरफ्तार
शराब - फोटो : demo
मैनपुरी- कुरावली। थाना पुलिस ने शनिवार को गांव अलूपुरा में छापे मारकर कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर लहन को फैला कर नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बना रहे तीन लोगों को एल्कोहल, यूरिया व कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी एसपी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। सहारनपुर और हरिद्वार में जहरीली शराब पीने से 35 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। प्रदेश के सभी जनपद के एसपी को 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाकर अवैध कच्ची शराब कारोबार को जड़ से खत्म किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रभारी एसपी ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में थाना पुलिस ने गांव अलूपुरा में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान गांव निवासी तीन शराब कारोबारी नीरज, किशोर और अजय को 50 लीटर एल्कोहल, यूरिया व कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने घरों में छिपाकर रखे गए लहन को भी फैलाया। अवैध शराब निर्माण के उपकरण भी जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान आवकारी की टीम भी साथ रही। वहीं भोगांव पुलिस ने भी गिहार कालोनी में भी आवकारी और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अभियान चलाकर हजारों लीटर लहन को नष्ट किया। घरों में जमीन के अंदर छिपा कर रखा गया शीरा को फैला दिया। कार्रवाई से कालोनी में हड़कंप की स्थिति देखी गई। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के पुसौना व इटौरा में भी अभियान चलाया गया, लेकिन यहां कुछ नहीं मिला। टीम में आबकारी निरीक्षक सरफराज खान व योगेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed