फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शिक्षक के हमलावर 72 घंटे में जेल नहीं गए तो शिक्षण संस्थाओं को बंद करने की चेतावनी

शिक्षक के हमलावर 72 घंटे में जेल नहीं गए तो शिक्षण संस्थाओं को बंद करने की चेतावनी

Sun, 08 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुरई गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें रसीदपुर कनैटा में आरएसएस के पदाधिकारी और शिक्षक ब्रजेश शर्मा पर हुए हमले की निंदा की। 72 घंटे में गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा तो जिले की शिक्षण संस्थाओं को बंद करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शिक्षकों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है। थानों में अपराधी और दागी कुर्सियों को संभाल रहे हैं, पीड़ित भटकने को विवश हैं। थाना प्रभारी रिश्वत लेकर एफआर लगाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री, डीजीपी और एडीजी सभी के आदेश बेअसर साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री से जिले में तेज तर्रार अफसरों को तैनात किए जाने की मांग की। शिक्षक ब्रजेश शर्मा के हमलावर यदि 72 घंटे में नहीं पकड़े गए तो जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं को बंद करते हुए आंदोलन किया जाएगा। बैठक में आत्मप्रकाश उपाध्याय, राघवेंद्र पचौरी, रामबाबू, अनिल कुमार शर्मा, दाताराम, भानु प्रकाश उपाध्याय, सुशील शर्मा, सतीश शर्मा, रामविनोद शर्मा, रवींद्रनाथ गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed