फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नौकरी के नाम पर युवती का योन शोषण, रिपोर्ट दर्ज

नौकरी के नाम पर युवती का योन शोषण, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Jan 2018 05:12 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी के ध्यानार्थ
विज्ञापन


नौकरी के नाम पर युवती का योन शोषण, रिपोर्ट दर्ज
मेडिकल स्वामी ने सचिवालय में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का दिया झांसा
अमर उजाला ब्यूरो
शिकोहाबाद। बहन के घर आई एक युवती को मोहल्ले के ही मेडिकल स्वामी ने सचिवालय में कंप्यूटर की नौकरी दिलाने के बहाने उससे शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामला आठ माह पुराना है। मैनपुरी निवासी एक युवती अपनी बहन के घर शिकोहाबाद आई थी। इसी दौरान गंगेश्वर कालोनी के बाहर एक मेडिकल स्वामी से उसकी मुलाकात हुई। मेडिकल स्वामी ने युवती को सचिवालय में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नौकरी दिलाने के बहाने नजदीकियां बढ़ाई और उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने नौकरी दिलाने के लिए बात की तो आरोपी मेडिकल स्वामी उसे गुमराह करने लगा। जब युवती को लगा कि उसने नौकरी के नाम पर उसका शोषण किया है तो उसने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली और प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मेडिकल स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी का नाम पुष्पराज निवासी बघेल कालोनी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed