फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पीने को पानी मांगने पर राइफल की बट से पीटा

पीने को पानी मांगने पर राइफल की बट से पीटा

Sun, 29 Jul 2018 10:37 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पीने को पानी मांगने पर राइफल की बट से  पीटा
औंछा(मैनपुरी)। मारपीट के एक मामले में थाने में शिकायत लेकर आए घायल पीड़ित ने जब पुलिसकर्मियों से पीने के लिए पानी मांगा, तो उसे राइफल की बट से बेरहमी से पीटा गया। थाना पुलिस का ये अमानवीय चेहरा कैमरे में कैद हो गया। पुलिस द्वारा पीड़ित से निर्दयता के साथ मारपीट के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी शैलेंद्र के घर केे सामने बिजली का खंभा लगा हुआ है। इस पर गांव निवासी एक व्यक्ति कटिया डाल रहा था। शैलेंद्र ने जब इसका विरोध किया तो गुस्साए नामजद ने घरवालों के साथ मिलकर शैलेंद्र व उसके पिता के साथ मारपीट कर दी। वह जब शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो वहां उसके दर्द होने लगा। उसने पुलिसकर्मियों ने पानी मांगा और वह दवा लेने के लिए तिराहा के पास स्थित दुकान पर चला गया। तभी वहां थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मी आ गए। बिना कोई कारण बताए शैलेंद्र के साथ राइफल की बट से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


तिराहा पर एक व्यक्ति को राइफल की बट से पिटता देख वहां भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में थाना प्रभारी श्रवण कुमार पुलिसबल के साथ आ गए। पुलिस पीड़ित को जीप में बैठाकर थाने ले गई। पीड़ित ने बताया कि उसका कोई कसूर नहीं था। वह तो दवा लेने गया था। वहां पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। पुलिस के इस कृत्य से कस्बाइयों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed