{"_id":"5b0d4f454f1c1b9f6e8b51f1","slug":"151527598917-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी से चलते मिले सात एसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी से चलते मिले सात एसी
Updated Tue, 29 May 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सामूहिक चेकिंग के दौरान मोहल्ला देवपुरा में सात घरों में बिजली चोरी करके सात एसी चलते हुए मिले। केबिल में कट लगाकर तथा सीधे कनेक्शन करके चलाए जा रहे एसी के मकान मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। बिजली चोरी में 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर 24000 रुपये समन शुल्क वसूला गया है।
मंगलवार को अधीक्षण अभियंता उमेश चंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता एससी शर्मा, आरबी राय, एसडीओ संजीव यादव, ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में 120 सदस्यों की आठ टीमों ने देवपुरा में सुबह पांच बजे से सामूहिक चेकिंग की। सो रहे लोगों को जगाकर उनके मीटर और बिजली के बिल चेक किए। चेकिंग के दौरान टीमों ने सात घरों में बिजली चोरी करके चलाए जा रहे एसी पकड़े।
कई घरों में केबिल में कट लगाकर तथा खंभे से सीधे केबिल डालकर की जा रही बिजली चोरी पकड़ी। चेकिंग की जानकारी होते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन फानन में कटिया उतारनी शुरू कर दीं। व्यवसायिक कनेक्शन लिए बिना घरेलू कनेक्शन से ही चलाई जा रही कोचिंग संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
तीन उपभोक्ताओं से मौके पर ही 24000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। जिन घरों में चोरी से एसी चलती मिली उन पर जुर्माने का आकलन विभाग द्वारा किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता उमेश चंद्र वर्मा ने बताया सामूहिक चेकिंग के दौरान कड़ी बिजली चोरी के मामले भी सामने आ रहे हैं। मंगलवार को बिजली चोरी मिलने पर देवपुरा के 23 लोगों के खिलाफ थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।