फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टिकट मांगने के विवाद में बस में की तोड़फोड़

टिकट मांगने के विवाद में बस में की तोड़फोड़

Fri, 04 Aug 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
टिकट मांगने के विवाद में बस में की तोड़फोड़
गाड़ी में तोड़फोड़ करते युवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कुसमरा (मैनपुरी)। थाना किशनी क्षेत्र के गांव उजागरपुर के समीप दो युवकों ने बस रुकवाकर तोड़फोड़ की। परिचालक को मारपीट कर घायल कर दिया। परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश के लिए दबिश दी। मगर कोई भी हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन


गुरुवार देर शाम फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस सवारियां लेकर इटावा से फर्रुखाबाद की ओर जा रही थी। बस में थाना क्षेत्र के गांव उजागरपुर जाने के लिए दो युवक बैठे हुए थे। जब परिचालक ने उनसे टिकट लेने को कहा तो उन्हाेंने मना कर दिया। बाद में परिचालक व यात्रियों के दबाव में दोनों ने टिकट खरीद लिया। मगर उजागरपुर पहुंचने के बाद उतरते ही दोनों युवकों ने कंडक्टर को बस से बाहर खींच कर मारपीट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान युवकों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक वहां से भाग गए। जिसके बाद परिचालक ने बस को लेकर जाकर थाने में खड़ा कर दिया। परिचालक रामसेवक निवासी शास्त्री नगर जिला फर्रुखाबाद ने दो अज्ञात के विरुद्ध बस में तोड़फोड़ व मारपीट की तहरीर दी। जिस पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी। मगर कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed