फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गोवंश ने रोकी नंदनकानन - महाबोधि एक्सप्रेस

गोवंश ने रोकी नंदनकानन - महाबोधि एक्सप्रेस

Wed, 02 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
गोवंश ने रोकी नंदनकानन - महाबोधि एक्सप्रेस
टूंडला (फिरोजाबाद)। मक्खनपुर-फिरोजाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच दो एक्सप्रेस ट्रेनों से गोवंश टकरा गया। इससे एक घंटे तक डाउन ट्रैक प्रभावित रहा। करीब आधा दर्जन से अधिक मालगाड़ियों सहित कई ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया।
विज्ञापन


मंगलवार सायं करीब साढ़े पांच बजे पुरी से चलकर नई दिल्ली जा रही नंदनकानन एक्सप्रेस मक्खनपुर-फिरोजाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच दौड़ रही थी। अचानक रेल ट्रैक पर सांड़ आ गया। ट्रेन की चपेट में आए सांड़ के मांस के लोथड़े इंजन में घुस गए। चालक ने ट्रेन को रोक दिया। साथ ही घटना की जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष को दी और इंजन में फंसे लोथड़ों को निकाला। करीब बीस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन


इस घटना के कुछ समय बाद करीब सवा छ: बजे फिरोजाबाद-मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के बीच में ही नई दिल्ली से गया जा रही महाबोधि एक्सप्रेस के आगे गाय आ गई। इस कारण करीब 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed