फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   वसूली करते सिपाही का वीडियो वायरल

वसूली करते सिपाही का वीडियो वायरल

Tue, 11 Jul 2017 11:13 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
वसूली करते सिपाही का वीडियो वायरल
पु‌लिस डेमाो ‌पिक - फोटो : अमर उजाला
औंछा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में हथठेल वालों से रुपये ले रहे एक सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। जब वसूली के बारे में थाना पुलिस से पूछा गया तो बताया कि अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूला गया है। जो न्यायालय में जमा कराया जाएगा। जबकि सिपाही ने पैसा लेने के बाद किसी भी दुकानदार को रसीद तक नहीं दी। दुकानदारों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में एक सिपाही हथठेल व अन्य दुकानदारों से वसूली कर रहा है। वो सिपाही खुद को सीधे सरकार से संपर्क रखने वाला बताते हुए मनमानी करता है। मंगलवार को थाने में तैनात उक्त सिपाही का हथठेल वालों से 50 रुपये वसूली करने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में सिपाही फुटपाथ पर हथठेल लगाए दुकानदारों से रुपये ले रहा है। उनसे एक कापी पर हस्ताक्षर भी करा रहा है।
विज्ञापन


वहीं कई से बिना हस्ताक्षर ही रुपये ले रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद थाना पुलिस इसे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूलना बता रही है। वसूले गए रुपये न्यायालय में जमा करने की बात कही। मगर जब पूछा गया कि अगर चालान कर जुर्माना वसूला गया तो दुकानदार को रसीद क्यों नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों ने किया प्रदर्शन कर जताया आक्रोश
स्थानीय दुकानदारों ने सिपाही की वसूली का विरोध करते हुए नारेबाजी की। दुकानदारों का कहना था कि अगर जुर्माना लगाया जा रहा है तो उसकी रसीद तो दी जाए। एक माह पूर्व सिपाही ने एक अंडे वाले के साथ मारपीट भी की थी। दुकानदार अनोखे लाल, रामप्रसाद, झुम्मन सिंह, राजबहादुर, रामसेवक, रंजीत, महेंद्र ने एसपी राजेश एस से सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।


मामले की जानकारी ली गई है। थानाध्यक्ष ने बताया है कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया है। जिसे नियमानुसार न्यायालय में जमा कराया जाएगा। वसूली किए जाने के आरोप गलत हैं।
- ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed