फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एक्सप्रेसवे पर आर्मी अफसर की पत्नी की मौत, कई घायल

एक्सप्रेसवे पर आर्मी अफसर की पत्नी की मौत, कई घायल

Thu, 15 Jun 2017 11:30 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर आर्मी अफसर की पत्नी की मौत, कई घायल
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
मांट/बलदेव। यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की सुबह 8.30 बजे अनियंत्रित स्विफ्ट कार पलटने से महिला की मौत हो गई। कार सवार दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। घायल हुए आर्मी अफसर अपने परिवार के साथ आगरा से अमृतसर जा रहे थे। घायलों को आगरा के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


थाना बलदेव क्षेत्र के एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 128 पर सुबह आगरा की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ आकर पलट गई। इसमें सवार दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस एवं जेपी ग्रुप ने एंबुलेंस से आगरा के आर्मी अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि अमृतसर निवासी आर्मी आफीसर की पत्नी शशि पटेल की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आर्मी आफीसर विनय पटेल, उनके साढू़ कपिल पटेल एवं दो बच्चे भी घायल हो गए। आर्मी आफीसर अपने परिवार के साथ अमृतसर जा रहे थे। बच्चों के नाम ज्ञात नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed