फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हत्यारोपी पति पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस की चुप्पी

हत्यारोपी पति पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस की चुप्पी

Mon, 04 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। पत्नी और सौतेले बेटों को सोते समय धारदार हथियार से बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाले उसके पति बाबूलाल को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने दी। हत्या में प्रयोग किए जाने वाला फरसा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार रात करीब 12:30 बजे सोते हुए मां और बेटों पर फरसे से प्रहार किए गए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार करीब 12 प्रहार शशि के गला, सिर और कोहनी आदि पर किए गए हैं। जयकिशन और नीरज को भी इसी तरह बेरहमी से मारा गया है। पुलिस के अनुसार तिहरे हत्याकांड के बाद हत्यारोपी दिल्ली भाग गया। यहां पर भतीजे के पास पहुंच गया।
विज्ञापन


तिहरे हत्याकांड से दहली गणेशपुरम कालोनी
तिहरे हत्याकांड से गोकुल बैराज से सटी गणेशपुरम कालोनी दहल उठी। सूचना पर छह थानों का फोर्स पहुंच गया। आसपास की कालोनी के लोग भी तिहरे हत्याकांड की खबर सुनकर गणेशपुरम कालोनी की तरफ दौड़ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों की छतों पर लोगों का जमावड़ा लग गया। मां और दो बेटों की बेरहमी से की गई हत्या की चर्चा हर जुबां पर रही। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को मशक्कत भी करनी पड़ी। घटनास्थल पर आईजी आगरा जोन अशोक मुथा जैन, एसएसपी स्वप्निल ममगाई, एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ एवं सदर बाजार, गोविंदनगर, कोतवाली, जमुनापार, रिफाइनरी पुलिस भी पहुंची।

आंटी मैं गेम खेलूंगा, मोबाइल दे दो
गणेशपुरम कॉलोनी निवासी राधा ने रुंधे गले से बताया कि हत्या का शिकार हुआ किशोर जयकिशन उसका आटो किराए पर चलाता था। शनिवार रात करीब आठ बजे वह उससे गेम खेलने की कह कर मोबाइल फोन ले गया। अगले दिन तड़के सुबह मोबाइल वापस देने की कह गया था।

रविवार सुबह वापस नहीं आया तो करीब आठ बजे राधा अपना मोबाइल लेने शशि के घर गई। शशि के घर के बाहर का गेट खुला हुआ था। कमरा बाहर से बंद था और खून कमरे के बाहर तक छिटका हुआ था। राधा ने कमरे की कुंडी खोली तो अंदर का नजारा देखकर उसे गश आ गया। इसकी जानकारी उसने बाहर लोगों को दी। घटनास्थल पर मिले तीन मोबाइलों में से एक मोबाइल राधा का भी है।

बाबूलाल के साथ था कोई और भी
मथुरा। हत्या की रात बाबूलाल के साथ कोई और भी था, इसकी आशंका पुलिस व्यक्त कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक दिन पूर्व बाबूलाल टाउनशिप तिराहे पर बने अपने रिश्तेदार के ढाबे पर एक अन्य व्यक्ति के साथ शराब पीता देखा गया। यह व्यक्ति बाबूलाल के साथ घर पर आता जाता भी था।

घर बेचना चाहता था बाबूलाल
दरअसल बाबूलाल जिस घर में रह रहा था उस घर की बिक्री करना चाहता था। पत्नी शशि इसकी बिक्री में आड़े आ रही थी। इसको लेकर कई दिन आपस में विवाद भी हुआ। शशि ने विवाद सुलझाने के लिए आसपास के लोगोें से भी गुहार की थी। वह स्थानीय लोगों की पंचायत बुलाकर मामले को सुलझाना चाहती थी।


सरस्वती का लालन-पोषण करेगी चाची
चार वर्षीय पुत्री सरस्वती फिलहाल हत्यारोपी की चाची सर्वेश के पास है। मां और दो बड़े भाइयों का साया तो उसके सिर से हट गया, वहीं पिता अब सलाखों के पीछे पहुंच गया। बच्ची का लालन-पोषण अब चाची ही करेगी। फिलहाल पुलिस ने बच्ची को उसके सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed