फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पंखे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

पंखे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Sun, 03 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार के गांव डेंगरा में युवक फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पति का शव पंखे पर लटका देख पत्नी पड़ोस में रहने वाले ममिया ससुर को बुलाकर लाई। युवक की मौत की खबर पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंखे पर लटके शव को उतरवाया। मृतक के चाचा ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना जमुनापार के गांव डेंगरा निवासी गंगा उर्फ कालिया (21) पुत्र शिशुपाल बूट पॉलिस का काम करता है। शनिवार सुबह पत्नी ने पति को कमरे में न पाकर दूसरे कमरे में देखने गई। यहां पति का शव पंखे से लटका देख घबरा गई। दौड़ी-दौड़ी वह पड़ोस में रह रहे ममिया ससुर भोला को बुलाकर लाई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के गले में चुन्नी का फंदा बना हुआ था। पैर जमीन को छू रहे थे और मुंह से खून भी निकल रहा था। मृतक के चाचा बच्चू सिंह ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी हत्या करके आत्महत्या का रूप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा का चार माह पहले ही विवाह हुआ था। मृतक की मां राधा एक माह पहले ही जाहरवीर दर्शन को गई थी। मां के इंतजार में शव को घर पर ही रखा गया है। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर आएगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed