{"_id":"59aafaa04f1c1b17278b4f45","slug":"15043775147-mathura-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार एक युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार एक युवक की मौत
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव/गोवर्धन (मथुरा)। बलदेव में ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार एक युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। एक अन्य घटना में गिरिराज परिक्रमा मार्ग में टेंपो पलटने से एक दर्जन परिक्रमार्थी घायल हो गए। सभी लोग टेंपो से गिरिराज जी की परिक्रमा लगा रहे थे।
मथुरा से बलदेव की ओर जा रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बलदेव के मोहल्ला जवाहर रोड निवासी दिनेश गुधैनियां उर्फ गुड्डा गुधैनियां (50) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुकेश व्यास, पवन पाठक घायल हो गए। ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। टेंपो चालक भी टेंपो को छोड़ कर भाग गया। सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूसरी घटना गोवर्धन की हैै। जहां शनिवार दोपहर राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में मिर्ची वाली बगीची के निकट टेंपो पलट गया। इसमें सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों व पुलिस ने टेंपो के नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकाला। चालक राधे एवं उसका सहयोगी अशाोक निवासी आन्यौर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
टेंपो से परिक्रमा लगा रहे वसंत कुंज दिल्ली निवासी संदीप एवं उसकी पत्नी अमिता, द्वारिका दिल्ली निवासी रेखा और उसके पति दिलबाग, मानपुर दिल्ली निवासी सुमित्रा, टेकचंद निवासी महेंद्रबाड़ा जिला गुरुग्राम, फरीदाबाद निवासी किरण वर्मा एवं गुड्डी सैनी घायल हो गई। सभी घायलों को राधाकुंड चौकी पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन में भर्ती कराया। सूचना के एक घंटे तक घटनास्थल पर एंबुलेंस नहीं पहुंची।