फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कृष्णानगर पुलिस के हत्थे चढ़े तीन अंर्तराज्जीय वाहन चोर

कृष्णानगर पुलिस के हत्थे चढ़े तीन अंर्तराज्जीय वाहन चोर

Fri, 01 Sep 2017 12:29 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। आगरा-मथुरा से बाइक चोरी कर पांच से 10 हजार रुपये में बेचने वाले अंतर्राज्जीय वाहन चोर गैंग कृष्णानगर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। बीएसए पुलिया के समीप से पकड़े गए वाहन चोरों से सात बाइक और हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन


कृष्णानगर पुलिस ने बीएसए पुलिया के समीप चेकिंग के वक्त बाइक सवारों को टोका तो वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए बाइक सवारों को दबोच लिया। पुलिस लाइन सभागार में सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ और कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि चौकी प्रभारी कृष्णानगर मदन सिंह ने वृंदावन के खुशीपुरा निवासी चंद्रवीर, प्रदीप मलिक और हाईवे के गांव असगरपुर निवासी हेतराम के खिलाफ मथुरा और आगरा के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


पांच से 10 हजार रुपये की कीमत में ये बाइक को बेचते थे। इनके कब्जे से सात बाइक मिली हैं जो कि आगरा-मथुरा शहर से चुराई गई हैं। इसके अलावा दो तमंचे और चाकू बरामद किए। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed