फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दो मदरसों में नहीं लहराया तिरंगा

दो मदरसों में नहीं लहराया तिरंगा

Thu, 17 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
एटा। प्रदेश सरकार के निर्देशों के बाद भी जिले के दो मदरसा संचालकों ने ध्वजा रोहण नहीं किया और कार्यक्रम आयोजित नहीं किए। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर मदरसे में कार्यक्रम आयोजित करने, राष्ट्रगान गाने और ध्वजारोहण कराने के निर्देश दिए थे। साथ ही हर मदरसा को कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराने के लिए कहा था।
विज्ञापन


मंगलवार को जिले के अधिकतर मदरसों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, लेकिन जिले के दो मदरसों में कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। बताया जाता है किदवई नगर स्थित मदरसा में ध्वज नहीं फहराया गया। सकीट स्थित एक मदरसे में भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। दोनों मदरसों में मंगलवार को बच्चे नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम अमित किशोर ने बताया कि दो मदरसों के खिलाफ शिकायत मिली है। जिनमें एक किदवई नगर और दूसरा सकीट में संचालित है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed