{"_id":"59909bb14f1c1b85338b47d1","slug":"15026492789-mathura-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिला लावारिस बैग-बगलामुखी मंदिर पर लावरिस बैग से अफरा-तफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिला लावारिस बैग-बगलामुखी मंदिर पर लावरिस बैग से अफरा-तफरी
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
ma baglamukhi
मथुरा। रविवार को पुराने बस अड्डे के सामने मां बगलामुखी मंदिर के बाहर लावारिस बैग मिलने से अफरा-तफरी मच गई। एक घंटे तक बैग को पड़ा देख राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लावारिस बैग की तलाशी ली लेकिन बैग में कुछ नहीं मिला।
मथुरा-आगरा मार्ग पर पुराने बस अड्डे के सामने मां बगलामुखी का मंदिर है। दोपहर मंदिर के बाहर एक बड़ा बैग रखा हुआ था। काफी देर से लावारिस पड़े बैग को देख अफरा-तफरी मची रही।
राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को लावारिस बैग की सूचना दी। पुलिस ने बैग की तलाशी ली। बैग खंगाला तो उसमें कपड़े, मिठाई एवं अन्य सामान मिला। कुछ भी संदिग्ध वस्तु न मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि लावारिस बैग की सूचना पर पुलिस ने बैग को कब्जे में लिया। संदिग्ध कुछ भी नहीं मिला। बैग किसी सवारी का छूट गया है। बैग किसका है यह पता नहीं चल सका है।