{"_id":"5978d9074f1c1b43228b47fb","slug":"150109218513-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा घिरोर थाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा घिरोर थाना
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
थाने पर जमा ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर (मैनपुरी)। आरोपियों को खिलाफ कार्रवाई न होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार देर शाम थाना घिरोर का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अडे़ थे।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बीएड की दलित छात्रा को स्कूल जाते समय रोजाना मोहल्ला कुरैशियान निवासी आरोपी अय्यूब अश्लील फब्तियां कसते हुए परेशान करता था। शिकायत के बाद भी आरोपी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। बीते सोमवार को छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को सरेराह मारपीट कर घायल कर दिया था। दुपट्टे से गला घोंटने की कोशिश की थी।
घटना के बाद से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव का माहौल है। छात्रा ने भी न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी। बुधवार शाम को आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव करते हुए गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीणों की भीड़ को देखकर कई थानों का फोर्स थाने पर बुला लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है। देर शाम खबर लिखे जाने तक ग्रामीण थाने का घेराव किए थे।