फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महाराजपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

महाराजपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 10 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
महाराजपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Demo pic
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी के महाराजपुर में पिता के स्थान पर पदभार ग्रहण करने से पहले ही युवक ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना नारखी क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी अतुल प्रताप सिंह (20) ने सोमवार को गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर ही पहुंची और अतुल को फांसी के फंदे से नीचे उतारने के साथ जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अतुल के पिता रमेशपाल पाल सिंह पुलिस विभाग में कासगंज जिले के कस्बा सिढ़पुरा में तैनात थे। पिछले दिनों कैंसर के कारण उनकी मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद अतुल प्रताप को उनकी जगह पदभार ग्रहण कराने की तैयारी चल रही थी। अतुल नशे का आदी था, जिससे आए दिन परिजनों से विवाद करता था।
विज्ञापन


गत दिवस अतुल ने मां के साथ भी मारपीट और अभद्रता की थी। इसके कारण मां असन चौराहा स्थित अपने बेटी के घर पर आ गई थी। थानाध्यक्ष नारखी ने बताया कि मृतक अतुल नशेड़ी था। उन्होंने कहा कि वैसे उसके पिता पुलिस विभाग में एसआई थे उनकी मृत्यु हो जाने के कारण ही अतुल की कागजी कार्रवाई करने में परिजन जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed