फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जंक्शन पर युवक की संदिग्ध हालात में मौत

जंक्शन पर युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 06 Jun 2017 11:50 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
जंक्शन पर युवक की संदिग्ध हालात में मौत
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री पर संदिग्ध हालात में एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक सुबह 10:30 बजे जंक्शन की ओर जा रहा था। सरकुलेटिंग एरिया में अचानक गश खाकर डिवाइडर पर गिर गया थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। युवक की नहीं पहचान हो सकी। मौत के बाद इसका शरीर अकड़ गया था। आशंका है कि मौत गर्मी की वजह से हुई है।
विज्ञापन



मंगलवार सुबह 10 बजे सफेद शर्ट व काला लोअर पहने एक युवक रेलवे जंक्शन पर गोपाल नगर की ओर से सेकेंड एंट्री पर आ रहा था। साइकिल स्टैंड के लिए बने डिवाइडर के पास वह अचानक गिर गया। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी।
विज्ञापन



युवक की पहचान नहीं हो पाई। उसकी जेब से कुछ रसीदें मिली हैं जिनमें लखनऊ का पता लिखा है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम भेजा है। जीआरपी प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि 11 बजे सूचना पर जब पहुंचे तो युवक की मौत हो चुकी थी। उसका शरीर अकड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed