फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ससुराल जा रहे युवक पर हमला, प्रधानपति पर आरोप

ससुराल जा रहे युवक पर हमला, प्रधानपति पर आरोप

Tue, 06 Jun 2017 11:32 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
ससुराल जा रहे युवक पर हमला, प्रधानपति पर आरोप
किशनी (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के फरेंजी में ओमिनी कार से पत्नी की विदा कराने जा रहे युवक को फरेंजी के ही प्रधान पति ने साथियों सहित जमकर पीटा। इसके बाद युवक को अपनी गाड़ी में डाल कर ले गए।
विज्ञापन

प्रधानपति के साथी युवक की वैन भी ले गए। मामले की सूचना भाजपा नेताओं ने एसपी को दी।एसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर ने ढूंढना शुरू किया। बाद में सूचना मिली कि युवक और उसकी गाड़ी इटावा के ऊसराहार थाने में है।
विज्ञापन


किशनी पुलिस युवक उसकी वैन और प्रधान पति व चालक को थाने ले आई है। वहीं युवक के परिजन मारपीट कर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगा रहे है।

थाना क्षेत्र के जटपुरा के सामने हाइवे पर कश्यपनगर मोड़ पर ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला हरिया निवासी मनीष पुत्र सुरेंद्र तिवारी अपनी पत्नी की विदा कराने फरेंजी आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष जैसे ही कश्यप नगर मोड़ पर आए उसी समय फरेंजी के ग्राम प्रधान पति डॉक्टर रमेश यादव साथियो सहित यह कहकर मारपीट करने लगे कि वीडियो बना रहा है। मारपीट करने के बाद यह लोग युवक मनीष व वैन को लेकर चले गए। मामले की जानकारी भाजपा नेताओं ने एसपी को दी।


एसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर पीके कुरील ने युवक की तलाश शुरू कर दी। बाद में पुलिस को सूचना मिली कि प्रधानपति कार तथा युवक को लेकर ऊसराहार थाने पहुंच गए।इंस्पेक्टर वहां जाकर प्रधान पति तथा चालक संजीव पुत्र श्रीप्रताप निवासी गंगदासपुर थाना ऊसराहार को ले आए। साथ ही रात में घायल मनीष को मेडिकल के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नही दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed