फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सामूहिक हत्याकांड के आरोपी ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण

सामूहिक हत्याकांड के आरोपी ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण

Tue, 06 Jun 2017 11:24 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक हत्याकांड के आरोपी ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण
मैनपुरी। सामूहिक हत्याकांड के आरोपी ने मंगलवार को अपर जिला जज चतुर्थ के न्यायालय में समर्पण कर दिया। उसको हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। आरोपी के इलाज के लिए अस्पताल भेजने का प्रार्थनापत्र भी खारिज कर दिया।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र में सर्वा के निकट छह सितंबर 1996 में पूर्व विधायक उपदेश सिंह चौहान के भतीजे गजेंद्र सिंह चौहान, हेमसिंह, अशोक कुमार, नरेश कुमार, रामकिशन, महेशकुमार की हत्या की गई थी।
विज्ञापन


पूर्व विधायक के भाई सुरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्याकांड के बाद से आरोपी राजभूषण उर्फ आरबी सिंह फरार हो गया था। एसटीएफ ने मई 2015 में आरबी सिंह को जेल भेजा था। उनकी अपर जिला जज चतुर्थ लालचंद्र के न्यायालय से जमानत मंजूर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसी सुभाषचंद्र यादव की पैरवी पर उसकी जमानत निरस्त करके छह जून तक कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया।
मंगलवार को आरबी सिंह ने अपने अधिवक्ता प्रभात चतुर्वेदी, वीरेंद्र मिश्रा के माध्यम से अपर जिला जज के न्यायालय में समर्पण कर दिया। डीजीसी सुभाषचंद्र यादव ने अभियोजन पक्ष की पैरवी की।


अपर जिला जज ने उसको हिरासत में लेकर जेल भेजा है। आरोपी के वकील ने इलाज कराने के लिए अस्पताल भेजे जाने का प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है। जेलर को आदेश दिया है कि आरोपी के इलाज के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed