फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रक-मिनी बस भिड़े, वृद्धा की मौत, 17 घायल

ट्रक-मिनी बस भिड़े, वृद्धा की मौत, 17 घायल

Mon, 05 Jun 2017 11:54 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
ट्रक-मिनी बस भिड़े, वृद्धा की मौत, 17 घायल
मथुरा। राया के गांव सोनई के पास ट्रक ने मिली बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक वृद्धा की मौत हो गई जबकि बस सवार 17 लोग घायल हो गए हैं। सभी लोग राजस्थान के सरथला के रहने वाले हैं और कासगंज के सोरों से गंगा स्नान करके लौट रहे थे। अन्य दुर्घटना में रिफाइनरी के बाद क्षेत्र में ट्रेलर की टक्कर से ट्रक सवार एक किसान की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। ये किसान दिल्ली जामुन बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन



राजस्थान के सरथला (नगर) का परिवार तीन जून की शाम को मिनी बस में कासगंज के सोरों में गंगा स्नान के लिए गया था। सोरों में गंगा स्नान करने के बाद यह परिवार रविवार को देर शाम अपने गांव सरथला लौट रहा था। जब बस राया के गांव सोनई के समीप पहुंची तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन



ट्रक की टक्कर से बस सवार भरतपुर के गांव अशोका निवासी अंगूरी देवी (75) पत्नी मोती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार घायल लोगों के नाम सती, पप्पी, मंजू, हेमलता, बलवीरी, पूजा, नीरेश, कल्लो (सभी महिलाएं), इमरतलाल, गिर्राज, नटवरलाल, सुंदा, सेठी, राज, अमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक अन्य दुर्घटना रविवार की रात थाना रिफाइनरी के गांव बाद के समीप हुई। यहां ट्रेलर की टक्कर से ट्रक सवार आगरा के गांव कुखलता (अछनेरा) निवासी किसान खेमचंद (52) पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई। इसके अलावा भूदेव, महेश, लक्ष्मण और राम सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed