{"_id":"5932fa894f1c1b4a7d8b45c8","slug":"14965131728-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमंतू गिरोह के सात बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घुमंतू गिरोह के सात बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गांव मानपुर के पास शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतर्जनपदीय घुमंतू गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर दिया। इनके कब्जे से दो कैंटर मिले, इनमें 13 बकरे-बकरियां भरी हुई थीं। इसके अलावा चार तमंचे-कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस लाइन में एएसपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि ये पशु चोर जिला मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, आगरा आदि से भी पशु चोरी करते थे और अलीगढ़ में गिरोह के अन्य सदस्यों को बेच देते थे।
कहीं भी डेरा डालकर रहने लगते थे और घटना को अंजाम देने के बाद निकल जाते थे। 15 दिन पूर्व गांव रुद्रपुर से तीन भैंस चोरी कर इन्होंने अलीगढ़ में बेची थीं। तीन बकरियां गांव बहादुरगढ़ से चुराई गई थीं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
चोरों ने अपने नाम जुम्मन उर्फ बबलू, शाहिद, मुन्ना निवासी मोहल्ला अंसारी थाना अलीगंज, पन्ना निवासी बधौली चौराहा थाना माधवगंज जिला हरदोई, पीरू निवासी उदीपुरवा, अफजाल निवासी उजोर पुरवा थाना लखीमपुर जिला खीरी, राजू उर्फ ताजुद्दीन निवासी मेन चौराहा थाना जसराना फिरोजाबाद बताया।
गैंग के सरगना राजू पर दर्ज हैं कई मामले
एएसपी ने बताया कि गैंग का सरगना राजू है जिस पर कई मामले दर्ज हैं। आरोपी जिला फर्रुखाबाद में लूट, जानलेवा हमला करने के तीन मामले दर्ज हैं, वही अलीगंज में जानलेवा हमला, कन्नौज में डकैती का मामला दर्ज है।